अररिया, मार्च 23 -- बथनाहा, एक संवाददाता एसएसबी 56वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को मां कुष्मांडा देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्ष डॉ. स्वप्निल श्रेष्ठा राय (प्रसूति विशेषज्ञ) ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करायी। कार्यक्रम में महिला बल कर्मियों एवं संदीक्षा की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा सभी ने मां से सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...