विधि विज्ञान प्रयोगशाला भर्ती परीक्षा के लिए 6226 शार्टलिस्ट
लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) के 208 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए 6226 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया है। कटऑफ आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी का कटऑफ 74.08, अनुसूचित जाति 69.63 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी का कटऑफ 50.07 है। क्षैतिज आरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित 62.62, दिव्यांगजन ओएल 50.10, डीडब्ल्यू 29.20, एएवी 7, भूतपूर्व सैनिक 46.57, महिला 72.22 और उत्कृष्ट खिलाड़ी का 59.23 है। यह भी पढ़ें- वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 19692 शार्टलिस्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.