कोडरमा, दिसम्बर 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधि महाविद्यालय, झुमरी तिलैया में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराज्यीय संस्कृति एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे शारीरिक तंदुरुस्ती, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। संस्था के सचिव डॉ. डी.एन. मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सकारात्मक सोच विकसित कर उनकी दक्षता को निखारते हैं। प्रतियोगिता के परिणामों में 100 मीटर पुरुष वर्ग में रवि कुमार प्रथम, दिवाकर कुमार द्वितीय और अभिषेक कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में डॉली कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद व ऊँची कूद के विभिन्न वर्गों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.