प्रयागराज, अप्रैल 17 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में एलएलबी (ऑनर्स) छात्रों के लिए विधि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसका उद्देश्य छात्रों में तार्किक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और कानूनी जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में टीम 'डी' के अजय कुमार, यशांशी अवस्थी और श्रेष्ठा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम 'ए' उपविजेता रही। निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. बृजेश कुमार सिंह और डॉ. रश्मि ठाकुर शामिल रहे। विजेताओं को विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमन मिश्र व प्रो. नवीन प्रकाश वर्मा ने सम्मानित किया। संचालन डॉ. मुक्ता वर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- मिनी और अंकिता ने राष्ट्रीय प्रो बोनो प्रतियोगिता में हासिल की जीत यह भी पढ़ें- मिनी और अंकिता ने राष्ट्रीय प्रो बोनो प्रतियोगिता में हासिल की जीत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.