प्रयागराज, फरवरी 17 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के विधि विभाग में मंगलवार को 'एथिक्स एंड वैल्यूज इन लीगल प्रोफेशन' विषय पर विचार गोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता कीर्ति शेष राजाराम अग्रवाल की स्मृति में हुआ। संयोजिका डॉ. नीलम सिंह ने विधि पेशे में नैतिकता, आचार-व्यवहार और सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. हरीश तिवारी, डॉ. कृतिका सिंह और डॉ. श्लेष गौतम ने एआई और तकनीकी चुनौतियों के बीच ईमानदारी व उच्च मूल्यों की आवश्यकता बताई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साह से निबंध लेखन में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...