काशीपुर, अप्रैल 4 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज के तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। छात्र आकाश कोहली, नेहा कांबोज, पुष्कर सिंह तथा सोनाक्षी ने संयुक्त रूप से 9.20 एसजीपीए यानी 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्वाति सक्सेना ने 82.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवानी रहेजा, प्रवीण कुमार गुप्ता, राघव अग्रवाल व साक्षी ने संयुक्त रूप से 8.80 एसजीपीए यानी 80.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...