संतकबीरनगर, जून 12 -- संतकबीरनगर। 01 जून से संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विधि छात्र-छात्राओं को न्यायालय की कार्यवाही से रूबरू कराया गया। प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार द्वारा छात्रों को विभिन्न क्रिमिनल लॉ के बारे में बताया गया। इसके अलावा उन्होंने विधि छात्रों को अधिवक्ता चैम्बर्स का भ्रमण भी कराया गया। यह समर इंटर्नशिप कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में दिनांक 01 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- विधि समाज में न्याय और कानून के शासन को स्थापित करने का सशक्त माध्यम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...