जौनपुर, मार्च 17 -- डोभी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार की रात लगभग पौने दस बजे घर से बुलाकर एक विधि के छात्र को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटकर मार डाला। मृतक की माता सरिता देवी ने तहरीर देकर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रात में ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।गोबरा गांव निवासी रामचरन मिश्रा बाहर रहते हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद मिश्र प्रयागराज के एक निजी कॉलेज से विधि की पढ़ाई करता था। इधर कुछ दिनों से वह जौनपुर दीवानी कचहरी में एक अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस भी करता था। परिजनों के अनुसार, रात करीब दस बजे गांव के ही किसी व्यक्ति का फोन आया और और घर से चला गया। थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि घर से महज 600 मीटर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.