बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को आबर वृद्धाश्रम में विधि छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यायिक एवं विधिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को न्यायालयों की कार्यप्रणाली, मुकदमों की सुनवाई प्रक्रिया तथा विभिन्न कानूनी कार्यवाहियों के व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के प्रबंधक राजित राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि का क्षेत्र असीम संभावनाओं से भरा है। उन्होंने बताया कि विधि के छात्र न्यायिक सेवा, अधिवक्ता, विधिक सलाहकार, कॉर्पोरेट लॉ, विधिक अनुसंधान तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों म...