विधि छात्रों के लिए 10 जून से चलेगा ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप
बहराइच, मई 14 -- बहराइच,संवाददाता। विधि शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को न्यायिक प्रक्रिया और विधिक सेवा संस्थाओं की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देश पर संचालित होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि 21 दिवसीय इंटर्नशिप 10 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कामकाज, विधिक सहायता केंद्रों, विधिक सहायता क्लीनिकों, मध्यस्थता केंद्रों, जेल व कारागार भ्रमण, किशोर एवं आश्रय गृहों तथा न्याय तक पहुंच से जुड़ी गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव देना है। इससे छात्र न केवल कानून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.