गाजीपुर, मई 31 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले में विधि कॉलेज के छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन 06 जून से किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गोंड ने बताया कि इसमें 3 वर्षीय, 5 वर्षीय एलएलबी और एलएलएम के विद्यार्थियों को विधिक सेवा अधिनियम और प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक छात्र अपने आवेदन 04 जून तक संबंधित कॉलेज के विभागाध्यक्ष की अनुशंसा के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय में जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- एलएलबी छात्रों को मिलेगा अदालतों में सीखने का मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...