प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय बीएएलएलबी छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि छात्रावास लौटते समय बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार युवक ने पीछे से आकर उसके साथ अशोभनीय हरकत की। विरोध करने पर आरोपी अभद्र टिप्पणी करते हुए भाग निकला। शिकायत मिलने के बाद कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधि संकाय में पांच वर्षीय बीएएलएलबी पाठ्यक्रम की छात्रा के मुताबिक, 30 सितंबर को दोपहर करीब 3.10 बजे वह कक्षा समाप्त होने के बाद छात्रावास जा रही थी। बैंक रोड से कारपेन्ट्री चौराहे की ओर जाते समय राजर्षि टंडन सेवा केंद्र के पास स्कूटी सवार युवक पीछे से आया। छात्रा का आरोप है कि स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं थी। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र ...