ललितपुर, जून 23 -- ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के निर्देशन में समर इंटर्नशिप कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत मंगलवार सुबह दस बजे न्यायालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें न्यायिक अधिकारियों के बीच पुलिस अफसर ने विधि छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और कानून पर अहम जानकारी दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर देवप्रिय सारस्वत ने अपराधों की बढ़ती प्रवृत्तियों, उनके सामाजिक प्रभाव, अपराधों की रोकथाम तथा विभिन्न विधिक प्रावधानों के संबंध में बारीकी से प्रकाश डाला गया। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा विधिक जागरुकता के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया इस संबंध में अपराध शाखा के निरीक्षक जनार्दन यादव न...