बुलंदशहर, मार्च 28 -- सरस्वती विद्या मन्दिर लाॅ काॅलिज में छात्रों के लिए आचार संहिता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, नियमों और कानूनी आचरण के प्रति जागरूक करना था। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद कुमार एवं वरिष्ठ प्रवक्ता श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व्याख्यान की शुरुआत की। वरिष्ठ प्रवक्ता उत्तम वीर सिंह ने आचार संहिता के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया कि नियमों और कानूनों का पालन करना प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...