काशीपुर, अगस्त 6 -- काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया कॉलेज के विधि संकाय के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। राजकुमार भटनागर ने 78.61 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, रितिका ने 78.06 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं यथार्थ आत्रेय, दामिनी, प्रिया, कार्तिक कृष्ण अग्रवाल, देवांश शर्मा, मुस्तकीमा, कृतिका गुप्ता और भावना कलाकोटी ने 74.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़िया सहित प्रबंधन ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...