जौनपुर, मार्च 16 -- डोभी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार की रात करीब सवा दस बजे घर से बुलाकर एक विधि के छात्र को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट दिया। उसके सिर और आंख वाले हिस्से में गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल भिजवाया। मामला मुकदमे में पैरवी करने को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। कहा कि तीन दिन पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी। गोबरा गांव निवासी रामचरण मिश्रा बाहर रहते हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद मिश्र प्रयागराज के एक निजी कॉलेज से विधि की पढ़ाई कर रहा है। इधर कुछ दिनों से वह जौनपुर दीवानी कचहरी में एक अधिवक्ता के साथ इन्टर्न भी करता है। परिजनों के अनुसार, रात करीब सवा दस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.