प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) की पहल पर रविवार को सरदार पटेल सेवा संस्थान, अलोपीबाग में विधि छात्रों का राष्ट्रीय कन्वेंशन होगा। इसमें 22 राज्यों से विधि छात्र प्रतिनिधि शामिल होंगे।शनिवार को स्वागत समिति की प्रेसवार्ता में अध्यक्ष विनोद तिवारी, सचिव अधिवक्ता राजवेंद्र सिंह और सलाहकार अधिवक्ता केके राय ने बताया कि कन्वेंशन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण करेंगे। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति चेलमेश्वर होंगे। सम्मेलन में शिक्षा, फीस, रोजगार, छात्रवृत्ति और इंटर्नशिप जैसे विषयों पर मंथन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...