प्रयागराज, जून 20 -- श्रीराम ग्रुप ऑफ इंडियन चैरिटेबल ट्रस्ट व श्री पंच अग्नि अखाड़ा की ओर से शनिवार एकादशमुखी हनुमान मंदिर अयोध्यापुरी बेनीगंज में विधिविधान से सामूहिक हवन-पूजन और सुंदरकांड का पाठ किया गया। महंत पीठाधीश्वर डॉ. विश्वेश्वरानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में बजरंगबली का भव्य शृंगार पूजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...