लखनऊ, मई 22 -- अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ में जिला कर अधिवक्ता संगठन कौशाम्बी द्वारा विधिवाणी टैक्स सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। आयोजक आरपी मिश्रा एडवोकेट कौशाम्बी द्वारा विधि वाणी के संचालक हर्ष शर्मा एडवोकेट हापुड़ का स्वागत किया गया। साथ ही बताया गया कि पिछले छह वर्षों से प्रत्येक शनिवार को दो घंटे की वेबिनार वर्कशॉप चलाई जा रही है। इसमें आयकर, जीएसटी के अलग-अलग विषयों पर विधि विशेषज्ञ अधिवक्ताओं को कर कानून की जानकारी दे रहे हैं, जो पूरी तरह निशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...