मुंगेर, दिसम्बर 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शनिवार को विधिज्ञ संघ, मुंगेर के सभागार में वरीय अधिवक्ता स्व. उपेन्द्र प्रसाद यादव के चित्र का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। स्व. यादव के चित्र का अनावरण पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चन्द्रप्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधिज्ञ संघ, मुंगेर के अध्यक्ष शशिशेखर प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने स्व. यादव के विधिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य राचरित्र प्रसाद यादव, वरीय अधिवक्ता वीरेन्द्र शर्मा, विधिज्ञ संघ की महासचिव रानी कुमारी, अधिवक्ता अनिल कुमार भूषण, मनोज यादव, राजाराम यादव, सुनील कुमार, विद्याकिशोर, अजीत कुमार पप्पू, महेश कुमार, मन्ना बाबू, त्रिभुवन कुम...