मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विधिज्ञ संघ के वर्ष- 2026-2028 के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को चुनाव परिणाम आने के साथ ही संपन्न हुआ। इस चुनाव में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष सहित कुल 29 पदों के लिए 89 प्रत्याशी मैदान में थे। पंजीकृत 1571 मतदाताओं में से 1271 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना शनिवार रात 8 बजे से शुरू होकर रविवार दोपहर तक चली। चुनाव परिणाम कई मायनों में चौंकाने वाले रहे, जहां कई प्रमुख पदों पर जीत का अंतर बेहद कम रहा। अध्यक्ष पद पर शशि शेखर प्रसाद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भगवत प्रसाद महतो को 27 मतों से पराजित करते हुए अपना पद बरकरार रखा। शशि शेखर सिंह को 350 मत मिले, जबकि भगवत प्रसाद महतो को 328 मत प्राप्त हुए।वहीं, महासचिव पद पर इस बार बदलाव देखने को मिला। लेकिन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.