चक्रधरपुर, मई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में अनुमंडल विधिक सेवा समिति चक्रधरपुर द्वारा 90 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर चक्रधरपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को प्रभातफेरी निकाली गई एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में ग्रामीणों के बीच पंपलेट वितरित कर विधिक सेवा समिति की नि:शुल्क सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। विधिक सेवा समिति के सचिव अंकित कुमार सिंह ने ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकार एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- अनुमंडल विधिक सेवा समिति चक्रधरपुर के 90 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ कार्यक्रम में चक्रध...