देवघर, मार्च 30 -- सोनारायठाढ़ी, प्रतिनिधि।प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। न्यायायिक दंडाधिकारी सह एसीजेएम आनंदा सिंह, बीडीओ सह सीओ नीलम कुमारी व एमओ चंदन कुमार रजक ने संयुक्त रूप से विधिवत शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को क़ानून की जानकारी दी गई। साथ प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बारिकी से जानकारी दी गई। लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...