लोहरदगा, मई 20 -- लोहरदगा, संवाददाता।भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा द्वारा बुधवार को पानी की बोतल और ओआरएस घोल का वितरण शहर में विभिन्न स्थानों पर किया गया। ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस बल, रिक्शा चालक, स्कूली बच्चे, सब्जी व फल विक्रेता, राहगीर सहित अन्य लोगों के बीच पानी की बोतल और ओआरएस घोल का वितरण किया गया।

गर्मी से बचाव के उपाय डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को समय-समय पर पानी और ओआरएस का सेवन करना चाहिए। उन्होंने आमजनों से अपील की कि धूप में बाहर निकलने से बचें और आवश्यकता होने पर सिर ढक कर बाहर जायें। डालसा के सभी पीएलवी को अपने कार्य क्षेत्र में विधिक जागरूकता के साथ लोगों को गर्मी से बचाव व लू से बचने...