उरई, अप्रैल 5 -- उरई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी प्रथम ने जिला कारागार का साप्ताहिक भ्रमण कर विधिक शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बन्दियों से पूछताछ करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिन बन्दियों की जमानत सक्षम न्यायालय से हो चुकी हैं लेकिन जमानतगीर न होने के कारण रिहा नहीं हो पा रहे हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए जिससे कि उन बन्दियों के सम्बन्ध में प्रभावी पैरवी कर उन्हे शीघ्रता से कारागार से रिहा करवाया जा सके एवं जिन बन्दियों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं उनकी जमानत राज्य की ओर से जिला अधिकार प्राप्त समिति के माध्यम से करवायी जा सके। बन्दियों के मुकदमों की पैरवी, उनको दी जाने वाली विधिक सहायता सलाह और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.