अल्मोड़ा, जून 14 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनामिका सिंह के निर्देश पर विश्व रक्ता दिवस पर शिविर लगाया गया। शिविर में असीम ढाली, देवेश चंद्र भट, शंकर सिंह, विकास कुमार, मोहिनी जोशी, दीप जोशी, हेम चंद्र तिवारी आदि ने रक्तदान किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान लोगों को पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...