कटिहार, अगस्त 4 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के डीएडब्लूएन एवं एएसएचए कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तटवासी समाज न्यास के द्वारा संचालित कवच 2.0 परियोजना के तहत राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगंज कटिहार में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक कर उन्हें सामाजिक परिवर्तन का सहभागी बनाना था। प्रधानाध्यापक मोहम्मद जमीर अनवर ने मुख्य अतिथि न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश सिंह देऊ का स्वागत किया। न्यायाधीश ने कहा कि कानून की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बावजूद सुखे नशे का बढ़ता दायरा च...