हाथरस, जून 19 -- हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के सचिव अनु चौधरी ने वृद्धाआश्रम, नगला भूस, हाथरस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नीतू मिश्रा वार्डन, सहायत कोमल, वृद्वा आश्रम में कार्यरत रसोईया एवं स्टॉफ उपस्थित मिला। सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों एवं उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, दवाईयों से सम्बन्धित रजिस्टर, खाने का मेन्यू एवं भण्डार कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा वृद्धाआश्रम में गर्मी के कारण कूलर पंखा की व्यवस्था को देखते हुए उचित दिशा निर्देश दिये। तथा वृद्धों से उनको दिये गये भोजन व नाश्ता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी एवं उनकी समस्याऐं सुनी गयीं। किसी भी वृद्ध के द्वारा किसी प्रकार की कोई भी शिकायत नहीं की गयी है। निरीक्षण के समय नीतू मिश्रा वार्डन, को व्यवहार में सुधार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ग...