प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला न्यायालय परिसर में करोड़ों की लागत से बने अधिवक्ता चैंबर एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के स्थायी कार्यालय का शुक्रवार को लोकार्पण इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली सुबह 10 बजे करेंगे। इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश, जनपद न्यायाधीश एवं सभी न्यायिक अधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार, अपर जिला जज राहुल सिंह एवं रविकांत ने बताया कि जिला न्यायालय की नई बिल्डिंग जिसे 24 कोर्ट रूम के नाम से जाना जाता है उसके पश्चिमी और विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय निर्मित किया गया है। वही जिला न्यायालय परिसर की पुरानी बिल्डिंग के उत्तरी और जिलाअधिवक्ता संघ भवन के ठीक सामने अधिवक्ताओं का चैंबर निर्मित किया गया है। राजकीय निर्म...