देहरादून, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) देहरादून के तत्वावधान में दून मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला जज एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष हरीश कुमार गोयल के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का कड़ा संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार रोड स्थित नए न्यायालय परिसर से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे और भारत माता की जय व वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए प्रतिभागी प्रिंस चौक, तहसील चौक और दर्शनलाल चौक होते हुए घंटाघर पहुंचे। पूरा मार्ग देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने भी यात्रा का स्वागत कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- आज देहरादून में तिरंगा रैली, घर से बाहर निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान...