आगरा, फरवरी 2 -- जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक के निर्देशन में 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता/ सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया जाएगा। जिसके संबंध में सोमवार को दीवानी परिसर में अपर जिला जज अमरजीत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें न्यायिक अधिकारियों के अलावा डीडीओ, सीएमओ समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निर्देशित किया कि मेगा शिविर के सफल आयोजन के लिए पात्र व्यक्तियों का पंजीयन कर उनको कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह के मुताबिक जागरुकता शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों में चल रही समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांग, बच्चों, श्रमिकों आदि को योजनाओं का सुलभ न्याय प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...