जौनपुर, नवम्बर 27 -- जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को संविधान दिवस की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, पोक्सो एक्ट एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन राजाराम बालिका इण्टर कालेज धर्मापुर में किया गया। इस दौरान डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल डॉ. दिलीप कुमार सिंह, अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य वंदना मौर्या सहित अन्य ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...