मिर्जापुर, फरवरी 20 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद । तहसील परिसर में शुक्रवार को विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार व आईएएस अंशुल हिंदल ने शासन से संचालित जनहित की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसमें दैवी आपदा, मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली, बाढ़ और अग्नि से क्षति पर सरकार की तरफ से दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में आम लोगों को जानकारी दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम न्यायालय की जज जीनत परवीन ने बताया कि सरकार की योजनाओं के साथ-साथ जनहित को ध्यान में रखकर जनमानस को सस्ता एवं सरल न्याय दिया जाएगा। विधिक सेवा शिविर का वृहद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.