विधिक सहायता केंद्र को सुचारू बनाने पर मंथन
प्रयागराज, अगस्त 11 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के विधि विभाग के बेनीगंज परिसर स्थित विधिक सहायता केंद्र में मंगलवार को विधिक सहायता समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा एवं विधि विभाग की प्रभारी डॉ. नीलम सिंह ने की। संयोजन समन्वयक डॉ. श्लेष गौतम और संचालन डॉ. हरीश तिवारी ने किया। बैठक में समिति की गतिविधियों के विस्तार, कार्यक्रमों के आयोजन, विधिक साक्षरता के प्रचार-प्रसार और जिला एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. पंकज रावत, डॉ. किरण सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.