बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। आगामी 22 फरवरी शनिवार को जीआईसी ऑडीटोरियम में एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को एडीआर भवन में अपर जिला जज श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में डीएम व एसपी के साथ बैठक कर मेगा जागरूकता शिविर को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। अपर जिला जज ने बताया कि इस साक्षरता शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के आम नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। साथ ही, नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.