संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के एचआरपीजी कॉलेज में 22 फरवरी को होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सरकारी विभागों की तरफ को पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार सभी विभागों को शिविर में अपने स्टाल लगाने व पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई। विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार, कार्य योजना के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज, सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के...