सीवान, मार्च 9 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा के एक निजी स्कूल परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। इस दौरान जिला के वरीय अधिवक्ता गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा में नि:शुल्क सेवा की जरूरत हो तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आकर के एक आवेदन देंगे। जहां आपके समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही शिविर में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि विधिक प्राधिकार जागरूकता शिविर एक ऐसा आयोजन है जहां लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावे शिविर में मौलिक अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता, सरकारी कल्याणकारी योजनाएं व लोक ...