सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- डुमरियागंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील सभागार डुमरियागंज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसीलदार रवि कुमार यादव के निर्देश पर आयोजित शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण व निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। बार एसोसिएशन डुमरियागंज के तहसील अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभन्नि कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने दहेज प्रताड़ना से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 (पूर्व धारा 498ए आईपीसी) व दहेज मृत्यु से संबंधित धारा 80 (पूर्व धारा 304बी आईपीसी) के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए पीड़ितों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई।इस दौरान जटाशंकर पांडेय, रघुबर प्...