अररिया, मई 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय की ओर से नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत अंचरा पंचायत में रविवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों एवं नि:शुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- कटिहार: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत तक दी गई जानकारीकार्यक्रम की मुख्य जानकारी इस अवसर पर पैनल एडवोकेट राहुल रंजन ने उपस्थित लोगों को मानसिक रूप से अस्वस्...