गढ़वा, जून 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत भंडरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता व आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गढ़वा मनोज प्रसाद और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निभा रंजन लकड़ा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने भूमि एवं राजस्व संबंधी विषयों, भूमि विवादों के समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पीएलवी कलामुद्दीन अंसारी,प्रखंड प्रमुख रुक्मिणी देवी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविशंकर कुमार, मौजेस किस्पोट्टा अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...