पाकुड़, अगस्त 14 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर प्रभारी सचिव डालसा सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी के मार्गदर्शन में लीगल लिटरेसी क्लब हिरणपुरके राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय हिरणपुर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी उक्त कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने नालसा के योजनाओं पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नालसा के डॉन योजना पर बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त किया जा सके और नशे के आदि लोगों को पुनर्वास ...