आदित्यपुर, अगस्त 20 -- चांडिल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को प्रखंड कार्यालय, चांडिल में "स्थायी लोक अदालत की भूमिका एवं कार्यप्रणाली" विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली, जलापूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित मामलों में नागरिकों के अधिकारों और उनके लिए उपलब्ध विधिक उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के सदस्य रोहित कुमार मिश्रा ने स्थायी लोक अदालत की भूमिका, अधिकारिता एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एलएडीसी अंबिका चरण पानी, बीडीओ तालेश्वर रविदास, पीएलवी भूपेन चंद्र महतो, मो. रमजान अंसारी, अरुण महतो, राजकुमार महतो, विष्णु महतो, गंगा सागर पाल, वंदन महतो, नेहा कुमारी, शबनम खातून आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Saraikela ...