धनबाद, सितम्बर 9 -- बांसजोड़ा व मधुबन पंचायत में मंगलवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद की ओर से विधिक जागरूकता मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बांसजोड़ा पंचायत के मुखिया समीर कुमार लाला व डालसा के पीएलवी पूजा झा व राम नारायण महतो ने संयुक्त रूप से किया। वहीं दूसरी ओर मधुबन पंचायत में मुखिया कमलेश्वर प्रसाद महतो व उपस्थित गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान डालसा से जुड़े प्रतिनिधियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को नि:शुल्क कानूनी सहायता, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार तथा विभिन्न सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सभी को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार :: डालसा मौके पर सभी वार्ड सद...