गढ़वा, मई 18 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सैमौरा स्थित उच्च विद्यालय में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक विधिक साक्षरता क्लब कक्षा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला सत्र एवं मुख्य न्यायाधीश सह अध्यक्ष मनोज प्रसाद और डीएलएसए की मुख्य सचिव निभा रंजन लकड़ा के निर्देश पर आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- स्कूलों के बच्चों को मिली विधिक जानकारीकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में पीएलवी की टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और विभिन्न जनोपयोगी कानूनों के प्रति विस्तार से जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे पीएलवी रामनरेश मेहता ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह उन्मूलन, शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई 2009 और समाज में फैले अंधविश्वास के खिलाफ मुखर होने की जानकारी दी। वहीं पीएलवी नवनीत दुबे ने ...