गोपालगंज, अगस्त 16 -- कुचायकोट प्रखंड के भोपतपुर पंचायत भवन पर रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता व पीएलवी ने लोगों को दी जानकारी गोपालगंज। विधि संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को कुचायकोट प्रखंड के भोपतपुर पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन पर प्रतिबंध) अधिनियम, 1994), दहेज अधिनियम, महिलाओं से संबंधित कानून, स्थाई लोक अदालत का गठन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

विधिक जागरूकता कार्यक्रम के प्रमुख विषय प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता हैदर अली ने गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन पर प्रतिबंध) अधिनियम, 1994 के बारे में बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गर्भाधान के दौरान...