इटावा औरैया, मार्च 24 -- ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजीविका का अधिकार प्रत्येक महिला का मौलिक अधिकार है, जिसके माध्यम से वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकती हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान भी दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं। तहसीलदार नेहा सचान ने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना और शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है। माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह करना गलत परंपरा है। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह, अधिकार मित्र कुमारी नीरज,...