पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झालसा के निर्देश पर और पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रभात फेरी का आयोजन प्रभात फेरी कोर्ट परिसर से शुरू होकर समाहरणालय होते हुए पुनः कोर्ट कैंपस में आकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर डायन प्रथा, नशा मुक्ति और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया और संबंधित नारे लगाए।
अभियान का उद्देश्य डालसा सचिव राकेश रंजन ने बताया कि इस 90 दिवसीय अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.