रांची, मई 21 -- बुंडू, संवाददाता। आगामी 25 मई को आयोजित होने वाले विधिक जागरुकता शिविर की तैयारी को लेकर गुरुवार को बुंडू स्थित सूर्य मंदिर के समीप बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरुकता अभियान को सफल बनाने और गरीब, शोषित व पीड़ित लोगों तक सहायता पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राज्य प्रभारी राजेश कुमार सिंह और रांची जिला प्रभारी विकेश्वर महतो उपस्थित थे। राज्य प्रभारी के निर्देशानुसार विभिन्न पंचायतों में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुमानडीह पंचायत की जिम्मेदारी चौधरी महतो, हुमटा पंचायत की जिम्मेदारी रोहित मुंडा, तुंजू पंचायत की जिम्मेदारी जगरनाथ मुंडा, चुरगी, बारूहातू व तैमारा क्षेत्र की जिम्मेदारी बाघराय मुंडा तथा रेलाडीह पंचायत की जिम्मेदारी रामसिंह महतो को दी गई।

हिंदी हिन्द...