गढ़वा, मई 16 -- मेराल। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को नौ दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, पीएलवी यशवंत मिश्र, राम एकबाल चौबे, उमा शंकर दूबे व रामाशंकर चौबे ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि विधिक जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को विभिन्न मामलों में कानूनी जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के सामूहिक प्रयास से यह अभियान सफलीभूत हो रहा है। मौके पर मुखिया राम सागर महतो ने भी विचार व्यक्त किया। मौके पर प्रधान सहायक सुनिल कुमार, संतोष भारती, रिजवान अख़्तर सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मरकच्चो में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...