आगरा, अक्टूबर 1 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में बालिकाओं व एमडी जैन इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने की। शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं व विशेष रूप से बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा व संरक्षण से संबंधित प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न अथवा अधिकारों के हनन की स्थिति में उपलब्ध विधिक सहायता एवं संबंधित संस्थाओं से संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी गई। चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी रितु वर्मा ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: स्कूलों में छात्राओं को पॉक्सो और बाल अधिकारों का पाठ पढ़ाया बच्चों को अपने अधिकारों ...